boltBREAKING NEWS

जिला स्तरीय शोध दत्त विश्लेषण कार्यशाला सम्पन्न

जिला स्तरीय शोध दत्त विश्लेषण कार्यशाला सम्पन्न

 

शाहपुरा भैरु लाल लक्षकार
 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुरा के आईएफआईसी प्रभाग द्वारा किए जा रहे जिला स्तरीय शोध "ब्रिज कोर्स की वस्तु स्थिति एक अध्ययन" पर तीन दिवसीय दत्त विश्लेषण कार्यशाला का आज समापन हुआ। जिला स्तरीय शोध के संयोजक एवं प्रभाग अध्यक्ष डॉ. कैलाश मंडेला ने बताया कि इस सत्र में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा दो जिला स्तरीय शोध डाइट के माध्यम से संपादित किये जा रहे हैं। ब्रिज कोर्स की वस्तु स्थिति से संबंधित शोध कार्य जिले के रेंडम से चयनित 6 ब्लॉक के 30 विद्यालयों से दत्त संकलन कार्य किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला में प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण जिले के डर्फ से जुड़े शोध विशेषज्ञ दल-डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव, जगदीश चंद्र शर्मा प्रधानाचार्य, मोहनलाल रेगर- व्याख्याता, गोविंद सिंह बड़गुर्जर-उप प्रधानाचार्य, डॉ. प्रहलाद सिंह दायमा, शबनम तंवर तथा महेश कोहली वरिष्ठ अध्यापक के माध्यम से कराया गया। डाइट के माध्यम डाइट के द्वारा इस सत्र में जिला शोध कार्य सहित सर्वे शोध, क्रियात्मक अनुसंधान एवं केस स्टडी के कार्य किए जा रहे हैं। कोरोना के दौरान आए लर्निंग गैप की पूर्ति करने के लिए चलाए गए ब्रिज कोर्स की वस्तु स्थिति का आकलन इस शोध के माध्यम से किया जा रहा है।